BSSC Intermediate level exam Bihar GK-GS Set-1

BSSC Intermediate level exam Bihar GK-GS Set-1

बिहार सामान्य ज्ञान

  • नवपाषाण युग के अवशेष उत्तर बिहार के किस जिले से प्राप्त हुए हैं? -चिरांद (सारण जिला) और चेचर (वैशाली जिला)
  • लोहे का उपयोग भारत में किस काल में प्रारम्भ हुआ? - उत्तर वैदिक काल
  • बिहार में आर्य का प्रवेश कब हुआ? - उत्तर वैदिक काल
  • अपने प्रवास के दौरान महात्मा बुद्ध ने आम्रपाली जो “वैशाली के प्रसिद्ध नर्तकी थी और बाद में वैशाली की नगरवधू के पद पर आसीन हुई” के निवास पर भोजन किया। आम्रपाली ने उन्हें क्या भेट किया?   - एक उद्यान
  • चम्पा नगर के निर्माण की योजना किस वास्तुकार ने प्रस्तुत किया था? - महागोविंद
  • चम्पा को किसने चेनन्पो कहा है? - ह्वेनसांग
  •  अंग महाजनपद का पहला आर्य राजा कौन था? - तितुक्षी
  • महात्मा बुद्ध के निवास हेतु महावन में प्रसिद्द कट्टागारशाला का निर्माण किसने करवाया था?  -लिच्छवियों ने
  • बिम्बिसार ने अवन्ती के किस शासक के उपचार के लिए अपना निजी चिकित्सक जीवक को उज्जैन भेजा था? - चंड प्रद्योत महासेन
  • अजातशत्रु का भगवन बुद्ध की वंदना करने सम्बन्धी लेख- अजातशत्रु भगवती वन्दते किस चीज पर उत्कीर्ण है? - भरहुत स्तूप की एक वेदिका के ऊपर
  • भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वान के पश्चात् किसने उनके अवशेषों पर राजगृह में स्तूप का निर्माण करवाया था? - अजातशत्रु
  • मगध के किस सम्राट के शासनकाल में महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वान 487 ई पू में कुशीनगर में और महावीर का निधन 468 ई पू में पावापुरी में हुआ? - अजातशत्रु
  • पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने किया? - उदयिन
  • किस जैन शासक पाटलिपुत्र में एक जैन चैत्यगृह का निर्माण करवाया? - उदयिन
  • कलि का अंश, सर्वक्षत्रान्तक और दुसरे परशुराम का अवतार किसे कहा गया है? - महापद्मनन्द
  • मगध में किस खनिज पदार्थों की बहुलता थी? -कच्चा लोहा और तांबा
  • चन्द्रगुप्त मौर्य को किस पुस्तक में ब्रिषल कहा गया है? - मुद्राराक्षस
  • चाणक्य ने कितना धन देकर शिकारी से चन्द्रगुप्त मौर्य को ख़रीदा? - एक हजार कर्षापण
  • सेल्यूकस ने अपने किस राजदूत को 305 ई पू में पाटलिपुत्र भेजा? - मेगास्थनीज
  • मौर्य साम्राज्य का विस्तार कहाँ से कहाँ तक था? - उत्तर-पश्चिम में ईरान की सीमा से लेकर दक्षिण में उत्तरी कर्नाटक तथा पूर्व में मगध से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तथा सोपारा तक।
  • किस पर्वत को भारत को वैज्ञानिक सीमा कहा गया है? - हिन्दुकुश
  • किस मौर्य शासक को “जिसने यूनानियों से भारत को मुक्ति दिलायी” भारत का मुक्तिदाता कहा जाता है? - चन्द्रगुप्त मौर्य
  • तपस्या करते-करते उपवास विधि से प्राण त्याग देने की यह विधि जैन धर्म की कौन सी विधि है? – सल्लेखना
  • चन्द्रगुप्त बस्ती नामक मंदिर कहाँ पर स्थित है? - श्रवणबेलगोला की एक छोटी पहाड़ी चंद्रगिरी पर जहाँ चन्द्रगुप्त ने अपने प्राण त्यागे थे।
  • हिन्दू राजशासन से सम्बंधित प्राचीनतम पुस्तक कौन सी है? - चाणक्य रचित अर्थशास्त्र
  • बिन्दुसार को किसने अमित्रोकेडिज कहा है जिसे संस्कृत में अमित्रघात कहा जाता है? - यूनानी लेखकों ने
  • अशोक ने अपने राज्याभिषेक के किस वर्ष में 261 ई पू में कलिंग युद्ध किया? - आठवें वर्ष में
  • अशोक के किस शिलालेख में यह कहा गया है कि कलिंग युद्ध में एक लाख 50 हजार व्यक्ति बंदी बनाकर निर्वासित कर दिए गए, एक लाख लोगो की हत्या की गयी और इससे कई गुना अधिक लोग मारे गए? -तेरहवें शिलालेख

सामान्य विज्ञान
  • जीवाश्म मृत पौधे आदि की आयु का आकलन कैसे किया जाता है? - कार्बन-14
  • रेडियोसक्रियता की माप किससे की जाती है? - जी एम् काउंटर
  • अल्फ़ा, बीटा और गामा किरणों के निकलने से परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या पर पड़ने वाले प्रभाव को क्या कहते हैं? - वर्ग विस्थापन नियम या सोडी फौजन नियम
  • ट्रायोड वाल्व का निर्माण किसने किया था? - ली डी फारेस्ट ने
  • अस्थाई चुम्बक बनाने के लिए किस लोहे का उपयोग किया जाता है? - नर्म लोहे
  • स्थाई चुम्बक बनाने के लिए किस लोहे का निर्माण किया जाता है? - स्टील (इस्पात)
  • कैथोड किरण का वेग प्रकाश के वेग का कितना गुना होता है? - 1/10 गुणा
  • पदार्थ की चौथी अवस्था कौन सी है? - प्लाज्मा
  • आतिशबाजी के दौरान हरा रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है? - बेरियम
  • मतदान के समय मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगाने में किसका प्रयोग किया जाता है? - सिल्वर नाइट्रेट
  • सबसे लम्बी कोशिका किसकी होती है? - तंत्रिका तंत्र की
  • किसको पादप कोशिका की रसोई कहा जाता है? - हरित लवक (Chloroplast)
  • पत्तियों का रंग पीला किस के कारण होता है? - कैरोटीन
  • वंशागति का वाहक किसे कहा जाता है? - गुणसूत्रों को (Chromosome)
  • सूर्य की सतह पर हाइड्रोजन के अलावा दूसरा कौन सा तत्व बहुतायत से पाया जाता है? - हीलियम

सामान्य ज्ञान

  • हिन्दुस्तानी संगीत का सबसे प्राचीन घराना कौन सा है? - ग्वालियर घराना
  • तोता-ए-हिन्द के उपनाम से कौन जाना जाता है? - अमीर खुसरो
  • भारत में वाणिज्यिक उर्जा का प्रधान स्रोत क्या है? - कोयला
  • भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा किस कारण होती है? - पश्चिमी विक्षोभ से
  • काकरापार परियोजना किस नदी से सम्बंधित है? - ताप्ती
  • एशिया का सबसे बड़ा जलप्रपात हुन्डरु किस जगह के पास है? - रांची
  • कौन सी नदी भ्रंश घटी से होकर बहती है? - नर्मदा
  • हिमाचल प्रदेश में कौन सा दर्रा स्थित है? - शिपकी ला
  • जास्कर श्रेणी कहाँ स्थित है? - जम्मू-कश्मीर
  • सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में स्थित है? - जम्मू-कश्मीर
  • सैडलर आयोग का सम्बन्ध किससे था? - शिक्षा
  • झंडा गीत किसने लिखा? - श्यामलाल गुप्त पार्षद
  • भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था? - जेम्स हिक्की
  • गाँधी जी ने दांडी समुद् तट पर नमक कानून का उल्लंघन कब किया था? - 12 मार्च 1930
  • भारत छोडो आन्दोलन के समय इंग्लैंड का प्रधानमंत्री कौन था? - चर्चिल

Post a Comment

Previous Post Next Post