BSSC Intermediate Level Exam GK GS Set-2
बिहार सामान्य ज्ञान
- अशोक के किन दो शिलालेखों में अशोक का नाम पाया गया है? - मास्की तथा गुर्जरा
- अशोक को अशोकवर्धन किसमे कहा गया है? - पुराणों में
- अशोक के किस अभिलेख में अशोक के जीवित भाइयों के परिवारों का उल्लेख है? – पांचवे शिलालेख में
- अशोक ने अपने राज्याभिषेक के किस वर्ष में नेपाल की तराई में स्थित निग्लिवा में कनकमुनी के स्तूप का मरम्मत करवाया? - 20वें वर्ष में
- अशोक ने आजीवकों को रहने के लिए बराबर की पहाड़ियों में किन चार गुफाओं का निर्माण करवाया? -कर्ज, चोपार, सुदामा और विश्व झोपड़ी
- धम्म का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में मिलता है? - ग्यारहवें शिलालेख
- अशोक के शिलालेख की खोज 1750 ई में किसने किया था? - पाद्रेटी फेन्थेलर
- “सभी मनुष्य मेरी संतान है” यह किस अभिलेख में लिखा है? - धौली और जौगढ़
- किस अभिलेख से पता चलता है कि अशोक ने मनुष्य और पशुओं के लिए अलग-अलग चिकित्सालय का निर्माण करवाया था? - गिरनार अभिलेख
- अशोक का कौन सा अभिलेख सबसे लम्बा अभिलेख है? - सातवाँ
- अशोक के किस अभिलेख में कराधान के सम्बन्ध में लिखा गया है? - रुम्मिन्देइ अभिलेख
- कंधार के पास शारे-कुना नामक स्थान से प्राप्त अभिलेख किस लिपि में है? – अरमाइक लिपि
- अशोक का सबसे छोटा अभिलेख कौन सा है? - रुम्मिन्देइ अभिलेख
- अशोक का एकमात्र अभिलेख कौन सा है जो पत्थर की पट्टियों पर खुदा हुआ है? – भाब्रू शिलालेख
- अशोक के किस अभिलेख में यह लिखा गया है कि अशोक के राज्याभिषेक के समय से 26 वर्षों तक 25 बार कैदियों को रिहा किया गया? - पांचवे स्तम्भ लेख
- अशोक के प्रायः सभी अभिलेख किस भाषा और किस लिपि में लिखी गयी है? – प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि
- किसने कहा था कि “ भारतियों के पास कोई लिखित कानून नहीं है।“ - मेगास्थनीज ने
- पहली बार राजस्व प्रणाली की रुपरेखा कब तैयार की गयी? - मौर्यकाल में
- मौर्य काल में निजी खेती करने पर राजा को उपज का कितना भाग देना पड़ता था? – 1/6 भाग
- मौर्य काल में कौन सा ऐसा एक कर था जो अनाज के रूप में न देकर नगद दिया जाता था? - हिरण्य
- अशोक ने कौन सी चीज आजीवकों को दान में दी थी? - नागार्जुनी गुफाएं
- किसके शासन काल में डेमेट्रियस का आक्रमण पाटलिपुत्र पर हुआ? - पुष्यमित्र शुंग
- किसके काल को वैदिक पुनर्जागरण का काल कहा जाता है? - पुष्यमित्र शुंग
- पुष्यमित्र शुंग ने अशोक द्वारा निर्माण कराये गए कितने स्तुपो को नष्ट कर दिया? - 84 हजार
- किसके काल को ब्राह्मण धर्म के पुनर्जागरण का काल कहा जाता है? - शुंग काल को
- गुप्त संवत का प्रचलन किस गुप्त शासक ने और कब आरम्भ किये? - चन्द्रगुप्त प्रथम ने 320 ई पू
- किसने समुद्रगुप्त को भारतीय नेपोलियन की संज्ञा दी? - वी ए स्मिथ ने
- किस गुप्त शासक को कविराज कहा गया है? - समुद्रगुप्त को
- समुद्रगुप्त के लिए चन्द्र-प्रकाश नाम का प्रयोग किस ग्रन्थ में किया गया है? - काव्यालंकारसूत्र में
- किस गुप्त सम्राट ने एक संधि के अनुसार अपनी पत्नी को शक सम्राट को भेट स्वरुप देने को तैयार हो गया? - रामगुप्त ने
- चन्द्रगुप्त द्वीतीय ने शको पर विजय प्राप्त करने की ख़ुशी में कौन सी उपाधि धारण की? – विक्रमादित्य
- चन्द्रगुप्त द्वीतीय ने कालिदास को किस सम्राट के दरबार में दूत के रूप में भेजा? - कुंतल नरेश के
- किस गुप्त सम्राट के दरबार में नवरत्न पाया जाता था? - चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
सामान्य ज्ञान
- कुम्भ मेला को प्रारंभ करने का श्रेय दिया जाता है? - हर्षवर्धन
- ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ो के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्द नगर कौन सा था? - मथुरा
- ह्वेनसांग भारत में लगभग कितने साल रहा? - 14 साल
- कुतुबमीनार के निकट स्थित लौह-स्तम्भ, वैज्ञानिकों का ध्यान क्यों खीच रहा है? - उसकी जंगरोधकता के कारण
- बाल-विवाह की प्रथा किस काल में आरम्भ हुई? - गुप्त काल में
- वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली अविष्कार का श्रेय किस युग को है? - गुप्त युग को
- किस अंग्रेज ने भगवद्गीता का सर्वप्रथम अंग्रेजी में अनुवाद किया था? - चार्ल्स विलकिन्स
- किस मंदिर परिसर में एक भारी-भरकम नंदी की मूर्ति है जिसे भारत की विशालतम नंदी मूर्ति माना जाता है? - कंदरिया महादेव मंदिर
- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी? - हरिहर एवं बुक्का दो भाइयों ने
- संसार में सर्वप्रथम लिखित संविधान कहाँ लागु हुआ? - संयुक्त राज्य अमेरिका
- प्रजातंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है। प्रजातंत्र की यह परिभाषा किसने दी थी? - अब्राहम लिंकन
- “मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होंगे।“ यह किसने कहा था? - लाला लाजपत राय
- भारतीय पत्रकारिता का अग्रदूत किसे कहा जाता है? - राजाराममोहन राय
- सुभाष चन्द्र बोस को देश नायक की उपाधि किसने दिया था? - रवीन्द्रनाथ टैगोर
- शिवाजी के अध्यात्मिक गुरु कौन थे? - गुरु रामदास
सामान्य विज्ञान
- नारियल का खाने योग्य भाग का क्या नाम है? - भ्रूणपोष
- पान की लता में बनने वाली जड़ कौन सी होती है? - आरोही जड़
- मृदा में धान की पैदावार बढाने वाला मुक्तजीवी जीवाणु कौन सा है? - ऐनाबीना
- फलो का मधुर स्वाद किसके कारण होता है? - फ्रक्टोस
- सोने को किसमे घोला जा सकता है? - नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के मिश्रण में
- परम ताप का मान कितना होता है? - -273 डिग्री सेल्सियस
- हाइड्रोजन के रेडियो सक्रीय समस्थानिक को क्या कहते हैं? - ट्राईटियम
- तारे अपनी उर्जा किस प्रकार प्राप्त करते हैं? - नाभिकीय संयोजन से
- पोजिट्रोन की खोज किसने की? - एन्डरसन ने
- कौन-सा धातु अर्धचालक की तरह ट्रांजिस्टर में प्रयोग होती है? - जर्मेनियम
- अतिचालक का क्या लक्षण है? - उच्च पारगम्यता
- प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा के रूप में किसके द्वारा बदला जाता है? – रेक्टिफायर
- इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होआ है? - बैंगनी
- प्रकाश का तरंग सिद्धांत किसके द्वारा प्रस्थापित किया गया था? - हाइगेन्स के द्वारा
- डॉप्लर प्रभाव सम्बंधित है - ध्वनि से
Post a Comment